अयोध्या/लखनऊ,लाइव सत्यकाम न्यूज :थाना कुमारगंज क्षेत्र अंतर्गत बवां गांव में एक 30 वर्षीय युवक की संबंधित परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में मातम फैल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक आयुष सिंह पुत्र रमेश सिंह उम्र करीब 23 वर्ष शाम को भोजन करने के बाद बिस्तर पर सोने चला गया। सुबह परिजनों को बिस्तर पर आयुष का शव मिला। परिजनों ने बताया कि आयुष लंबे समय से सांस की बीमारी से पीड़ित था। घटना की सूचना मिलते ही कुमारगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुमारगंज पुलिस का कहना है की मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। ग्रामीणों ने बताया कि आयुष सरल और मिलनसार स्वभाव का लड़का था। वहीं इस घटना से परिजनों तथा ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई है।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत-घर के अन्दर बिस्तर पर पड़ा मिला शव
RELATED ARTICLES