दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया था। दोनों ने विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के सभी विधायकों से एक-एक करके बात की। इसके बाद विधायक दल की बैठक में सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, फिर सीएम के नाम का ऐलान किया गया। और साथ में खबर आई थी कि प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम होगे लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई। बैठक में सिर्फ सीएम ही चुना गया। मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार को रामलीला मैदान में होगी। दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है। कार्यक्रम में लगभग 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा और NDA की 21 राज्यों में सरकार हैं, इनमें रेखा गुप्ता एकमात्र महिला सीएम होंगी।