Homeदेश विदेशमणिपुर के सीएम ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

मणिपुर के सीएम ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। एन बीरेन सिंह राजभवन पहुच कर राज्यपाल से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा। राज्य में लंबे समय तक हुई हिंसा के कारण वह आलोचना झेल रहे थे। आज ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। लंबे समय तक राज्य में हुई हिंसा के कारण वह आलोचना का सामना कर रहे थे। पार्टी के कई विधायक भी उनसे नाराज चल रहे थे। कुछ विधायक नेतृत्व परिवर्तन के लिए जोर दे रहे थे। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में अपनी नेतृत्व क्षमता को लेकर भाजपा में बढ़ते असंतोष को शांत करने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी सरकार को कांग्रेस द्वारा संभावित अविश्वास प्रस्ताव और फ्लोर टेस्ट का सामना करना पड़ सकता था। बीरेन सिंह के इस्तीफे के दौरान उनके साथ राज्य भाजपा अध्यक्ष ए. शारदा, भाजपा सांसद संबित पात्रा और कई विधायक भी मौजूद रहे, इस्तीफे में बीरेन सिंह ने लिखा, मैं हर एक मणिपुरी की रक्षा के लिए केंद्रीय सरकार के समय पर हस्तक्षेप का आभारी हूं। सरकार ने विभिन्न विकासात्मक कार्यों को गति दी और विभिन्न परियोजनाओं को लागू किया। बीरेन सिंह ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की निरंतर सहायता और मार्गदर्शन ने मणिपुर के विकास और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular