Homeराजनीतिआरपीआई (आठवले) ने उत्तर प्रदेश में 9 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की

आरपीआई (आठवले) ने उत्तर प्रदेश में 9 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की

लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ :रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार को लेकर तेजी से सक्रिय है। पार्टी ने हाल ही में राज्यभर के विभिन्न जिलों से 9 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने बताया कि आरपीआई आगामी जिला पंचायत चुनावों में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।पवन भाई गुप्ता ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना है। इसके लिए प्रदेशभर में जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर संगठन का ढांचा खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि संविधान और सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाला हर वर्ग पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ रहा है।नई नियुक्तियों के तहत सहारनपुर के नवीन गर्ग को व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल प्रभारी (सहारनपुर मंडल) बनाया गया है। वहीं भदोही से चन्द्रमोहन को जिलाध्यक्ष और स्वतंत्र कुमार को जिला उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। मिर्जापुर में मोहित कुमार को युवा प्रकोष्ठ का जिला प्रभारी बनाया गया है। लखनऊ के सरोजनीनगर तहसील में राहुल कुमार तिवारी को तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।कानपुर में बलराम को महानगर सचिव, जबकि लखनऊ महानगर में अमन खान को सचिव तथा आरिश हसन को फ़ैजुल्लागंज-द्वितीय वार्ड अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही संजय कुमार सिंह को कासगंज का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में इसका सकारात्मक असर दिखेगा।  

RELATED ARTICLES

Most Popular