Homeराजनीतिकांग्रेस की 'संविधान बचाओ रैली' बस्ती में आयोजित, अविनाश पाण्डेय और अजय...

कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ बस्ती में आयोजित, अविनाश पाण्डेय और अजय राय ने भाजपा पर कसा तंज

लाइव सत्यकाम न्यूज,बस्ती :अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी, अविनाश पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय की अध्यक्षता में जनपद बस्ती के क्लब मैदान में कांग्रेस की “संविधान बचाओ रैली” का आयोजन किया गया। इस रैली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा “मोना”, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और सह प्रभारी उत्तर प्रदेश, सत्यनारायण पटेल, और प्रदीप नरवाल भी मुख्य रूप से शामिल रहे।रैली को संबोधित करते हुए अविनाश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और विरोध की आवाज को दबाने के लिए ईडी जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा, “ईडी अब एक संवैधानिक संस्था नहीं रह गई है, भाजपा ने इसे इलेक्शन डिपार्टमेंट बना दिया है।” पाण्डेय ने भाजपा पर न्यायपालिका और प्रशासनिक विभागों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया और कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हर भारतीय को तानाशाही के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने संबोधन में संविधान को लोकतंत्र की रीढ़ बताते हुए कहा कि मोदी सरकार संविधान को बदलने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा, “हमारे लिए जनहित सर्वाेपरि है, और हम संविधान की रक्षा के लिए पूरी ताकत से लड़ेंगे।” राय ने कश्मीर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उल्लेख करते हुए मोदी सरकार की असंवेदनशीलता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान बचाने के लिए पूरे देश में अभियान चला रही है और लखनऊ में एक बड़ी रैली का आयोजन करेगी।आराधना मिश्रा “मोना” ने संविधान की ताकत को याद करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश और प्रदेश के आम नागरिक को वोट के अधिकार से लैस किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के संविधान बदलने की साजिश को उत्तर प्रदेश की जनता ने नाकाम किया और कांग्रेस, राहुल गांधी के नेतृत्व में इस लड़ाई को आगे बढ़ा रही है।रैली में कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया, जिनमें सांसद तनुज पुनिया, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, और कई अन्य प्रमुख नेता शामिल रहे। इस रैली में भारी संख्या में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular