लखनऊ सत्यकाम न्यूज,लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों का दूसरा दिन सोमवार को भी प्रदेशभर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता से संवाद किया और पार्टी की विचारधारा को साझा किया।पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नव्व भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मुरादाबाद, उपमुख्यमंत्री नव्व केशव प्रसाद मौर्य ने अलीगढ़, उपमुख्यमंत्री नव्व ब्रजेश पाठक ने लखनऊ महानगर तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) नव्व धर्मपाल सिंह ने लखनऊ जनपद में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।राजधानी लखनऊ के बक्शी का तालाब क्षेत्र के चिनहट ग्रामीण मंडल के बूथ संख्या 299 पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नव्व धर्मपाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को एक विचारधारा-आधारित दल बताते हुए कहा कि यह केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र आराधना, जनकल्याण और सांस्कृतिक समन्वय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ग, हर समुदाय और हर क्षेत्र को साथ लेकर राष्ट्रहित में कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसके 18 करोड़ से अधिक समर्पित सदस्य हैं। देश के 21 राज्यों में भाजपा या उसके गठबंधन की सरकारें हैं। इस सफलता के पीछे असंख्य कार्यकर्ताओं का संघर्ष, नेताओं का त्याग और निष्ठा है।धर्मपाल सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और प्रो. बलराज मधोक जैसे महान नेताओं के योगदान को स्मरण करते हुए जनसंघ से लेकर भाजपा तक की वैचारिक यात्रा को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में राष्ट्रवाद, अंत्योदय और एकात्म मानववाद जैसे विचारों के साथ भाजपा ने न केवल विकल्प दिया बल्कि भारत के जनमानस में गहरी पैठ बनाई।धारा 370, समान नागरिक संहिता और गोहत्या पर प्रतिबंध जैसे मुद्दों पर पार्टी की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय एकता के लिए अपने नेताओं का बलिदान भी दिया है।अपने संबोधन के अंत में धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ‘तपेगा जो, गलेगा वो, ढलेगा जो बनेगा वो’ की भावना से राष्ट्र सर्वोपरि को ध्यान में रखकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी के स्थापना दिवस को जनसंघर्ष, विचार और सेवा की यात्रा का प्रतीक बताया।इस अवसर पर स्थानीय नागरिक, शिक्षक, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेशभर में बूथ स्तर पर कार्यक्रम, लखनऊ में धर्मपाल सिंह ने किया संबोधन
RELATED ARTICLES