लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ का सदस्यता अभियान ग्राम बादशाह नगर में चलाया गया जिसमें किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण पाल राठी एवम क्षेत्रीय अध्यक्ष रुहेलखण्ड योगेन्द्र सिंह मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित रहे साथ ही बरेली के जिलाध्यक्ष मो. मतलूब एड महानगर अध्यक्ष विजय सक्सेना,प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक जी भी रहे राठी नें किसानों के बीच अपनी बात रखी कहा कि राष्ट्रीय लोकदल मात्र एक ऐसी पार्टी है जो किसानो गरीव मजदूरों के बारे में सोचती है उनके हर दुख सुख में साथ ख़डी रहती है।
इसलिए अधिक से अधिक किसानों को पार्टी की सदस्यता लेनी चाहिए ,
क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की बिरासत को उनके पोते चौधरी जयंत सिंह जी जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम केंद्रीय मंत्री भी है बड़े ढंग से संभाल रहे है उनकी नीतिओं, पद चिंन्हो पर चलकर किसानों की सेवा में लगे है उनकी पार्टी को मजबूत करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है, उनके आदेश पर पार्टी के सिपाही गाँव गाँव जाकर किसानो गरीव मजदूरों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है क्षेत्रीय अध्यक्ष जी नें सैंकड़ो लोगों को सदस्यता दिलाई इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मो. मतलूब एड प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक महानगर अध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना कमलजीत सिंह, राजवीर उपाध्याय नन्द किशोर मिश्रा, वीरेंद्र गंगवार,मो. बसीम, चौधरी जोगेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह मो आशिफ़, परमेस्वरी कश्यप रामगोपाल पटेल जाफर मंसूरी, जाविर खान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


