Homeराजनीतिलोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जन्म त्रिशताब्दी समारोह की प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री योगी...

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जन्म त्रिशताब्दी समारोह की प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री योगी ने किया उद्घाटन, बोले– यह आयोजन राष्ट्रीय एकता की दिशा में मील का पत्थर

लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष ने गुरुवार को लखनऊ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर के जन्म त्रिशताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और प्रदर्शनी का अवलोकन किया।मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अतीत, वर्तमान का दर्पण होता है। इतिहास केवल पढ़ने की वस्तु नहीं, बल्कि आत्मसात करने की प्रेरणा भी देता है।

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन इसी प्रेरणा का उदाहरण है, जो न सिर्फ मालवा राज्य की कुशल प्रशासिका रहीं, बल्कि अखिल भारतीय दृष्टिकोण के साथ उन्होंने सुशासन, सुरक्षा और सुव्यवस्था का एक आदर्श खड़ा किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी ने इस रत्न तुल्य व्यक्तित्व को जनमानस के समक्ष लाने का अभियान चलाया है। 21 से 31 मई तक पूरे प्रदेश में इस अवसर पर गोष्ठियों, प्रदर्शनियों, निबंध प्रतियोगिताओं, लोक गीतों और नाट्य मंचनों के माध्यम से उनके कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने लोकमाता अहिल्याबाई का युग नहीं देखा, लेकिन उनके विचारों की झलक हमें प्रधानमंत्री मोदी की 11 वर्षों की कार्यशैली में दिखती है। चाहे वह सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने की बात हो, काशी विश्वनाथ धाम, केदारनाथ, मुक्तिनाथ, सोमनाथ और रामेश्वरम जैसे स्थलों का विकास, या इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में हाईवे, रेलवे, मेट्रो, रैपिड रेल, वॉटरवे जैसे प्रोजेक्ट—यह सब उसी सोच की देन हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं। आजादी के बाद जहां केवल एक एम्स बना था, वहीं अटल बिहारी वाजपेयी के समय छह और अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 23 एम्स स्थापित किए गए हैं। ‘एक जनपद, एक मेडिकल कॉलेज’ का सपना साकार हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू हो चुकी है।उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से तीन करोड़ लोगों को घर मिला है, उज्ज्वला योजना से दस करोड़ से अधिक को मुफ्त गैस कनेक्शन, 12 करोड़ को शौचालय, 50 करोड़ को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत सुशासन, सुरक्षा और सुव्यवस्था का मॉडल बन चुका है। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जन्म त्रिशताब्दी समारोह को पूरे देश से जोड़ना भी इसी सोच का परिणाम है। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग इस महापुरुष के प्रेरक जीवन से परिचित हो सकें।मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह आयोजन न सिर्फ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के विराट व्यक्तित्व को सम्मानित करेगा, बल्कि समाज को जोड़ने और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस. राठौर समेत पार्टी के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular