Homeराजनीतिसमाजवादी पार्टी कार्यालय में महाराणा प्रताप जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, अखिलेश यादव...

समाजवादी पार्टी कार्यालय में महाराणा प्रताप जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, अखिलेश यादव ने की दो दिन की छुट्टी और प्रतिमा स्थापना की घोषणा

लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज वीरता, त्याग और आत्मसम्मान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। राजधानी स्थित पार्टी कार्यालय में डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर अखिलेश यादव ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का बलिदान, त्याग और शौर्य सदैव प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने क्षत्रिय समाज के सैकड़ों प्रतिनिधियों की उपस्थिति में घोषणा की कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महाराणा प्रताप जयंती पर दो दिन की राजकीय अवकाश घोषित किया जाएगा और लखनऊ के रिवरफ्रंट पर उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि कुंभ का आयोजन सदियों से एक निश्चित समयावधि में होता आया है, लेकिन भाजपा इसे महाकुंभ बताकर उसका राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा महादानी सम्राट हर्षवर्धन के ऐतिहासिक योगदान को दरकिनार कर देती है। उन्होंने यह भी कहा कि महापुरुषों के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें सम्मान देना चाहिए।न्होंने भाजपा पर रोजगार और व्यापार विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि मेले और आयोजनों से व्यापार बढ़ता है, लेकिन भाजपा सरकार को ये गतिविधियां पसंद नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान हालात में देश को एकजुटता की आवश्यकता है और जनता को अफवाहों से बचकर समझदारी से काम लेना चाहिए। उन्होंने अपील की कि सभी लोग जिम्मेदार व्यवहार करें और किसी भी अपुष्ट सूचना को न फैलाएं क्योंकि ये देशविरोधी ताकतों की साजिश हो सकती है। सभा में मौजूद लोगों ने ‘जय हिंद’ के नारों के साथ इस संदेश का समर्थन किया।इससे पहले पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी सरकार में क्षत्रिय समाज का विशेष सम्मान हुआ था। उस समय आधा दर्जन क्षत्रिय मंत्री थे और महाराणा प्रताप जयंती पर अवकाश घोषित किया गया था। उन्होंने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने की बात कही।कार्यक्रम के आयोजक पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह और पार्टी प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार सिंह बबलू थे, जबकि अध्यक्षता पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने की। इस अवसर पर अखिलेश यादव को स्मृतिचिह्न और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।इस समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, सांसद वीरेन्द्र सिंह, सांसद आनंद भदौरिया, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, प्रवक्ता अनुराग भदौरिया, विधायक दुर्गा यादव और सुरेश यादव सहित कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, रणविजय सिंह, अनिल सिंह बीरू, मनीष सिंह, राकेश सिंह, अवलेश सिंह, अनिमेष सिंह राहुल, मनोज सिंह डब्लू, डॉ. अश्वनी सिंह, आईपी सिंह, चंद्रशेखर सिंह, सुनीता सिंह, मीनाक्षी अग्रवाल, शैलेन्द्र सिंह, रत्नसेन सिंह, गौरव सिंह, पंकज शाही, प्रिंस सिंह बागी, शोभित सिंह, संजय सिंह, लवी सिंह, राघवेंद्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह, दिग्विजय सिंह देव, मंजू सिंह, नीरज सिंह गुड्डू, राम सिंह राणा, विजय सिंह टिंटू, शिवमूर्ति सिंह राना, डॉ. कुलदीप सिंह, विवेक सिंह बाबा, सोनू सिंह, डॉ. सिंधु जीत सिंह, अजित प्रताप सिंह, उग्रसेन सिंह, अभिषेक सिंह,अभिलाष सिंह, मान सिंह सेंगर, ब्रजेश सिंह बैचलर, राजा मान सिंह, देवब्रत सिंह, प्रवीण प्रताप सिंह, पंकज सिंह, राजा सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular