Homeराजनीतिसांसद संजय सिंह का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

सांसद संजय सिंह का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

लखनऊ,लाइव सत्यकाम न्यूज। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का जन्मदिन राजधानी लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से केक काटकर मनाया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कार्यालय पहुंचकर उन्हें बधाइयाँ दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी उन्हें शुभकामनाएँ दीं। कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी दिल्ली पहुंचकर संजय सिंह के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, और पार्टी कार्यालय में पूरे दिन बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। आम आदमी पार्टी के नेता विनय पटेल ने संजय सिंह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके संघर्ष और प्रतिबद्धता से उत्तर प्रदेश में पार्टी को नई ऊर्जा मिली है।

कार्यक्रम में अयोध्या प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष विनय पटेल, महासचिव अतुल सिंह, निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह, ललित वाल्मीकि, अंकित परिहार, सुभाषिनी मिश्रा, इस्मा जहीर, बी एन खरे, सी के प्रसाद, पंकज यादव,आलोक सिंह, ब्रजेश तिवारी, परितोष, हिमांशु, दीपक श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, संजय चौधरी सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए ।

RELATED ARTICLES

Most Popular