Homeराज्यउत्तर प्रदेशगुरूद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक गुरु चरण में टेका मत्था

गुरूद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक गुरु चरण में टेका मत्था

👉 गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर लगा मेडिकल शिविर 👉 सिख इतिहास पर आधारित एक पुस्तक मेले का भी हुआ शुभारंभ

लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ : गुरुद्वारा आलमबाग में गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाई सतबीर सिंह द्वारा आसा दी वार के कीर्तन से की गई।

दसमेश पब्लिक स्कूल एवं के के एन एस गुरमत अकादमी के बच्चों तथा स्त्री सत्संग सभा द्वारा भी भावपूर्ण कीर्तन प्रस्तुत किया गया। लुधियाना से पधारे वीर ब्रिजेंद्र पाल ने गुरु गोबिंद सिंह के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए संगत को जागरूक किया। भाई निर्मल सिंह नागपुरी द्वारा किए गए कीर्तन से संगत निहाल हुई।

इस अवसर पर एक मेडिकल कैंप का आयोजन भी किया गया, जिसमें लगभग 200 लोगों ने डॉक्टरों से परामर्श लिया एवं निःशुल्क दवाइयाँ प्राप्त कीं। साथ ही सिख इतिहास पर आधारित एक पुस्तक मेले का शुभारंभ भी किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने गुरु जी के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। अवध प्रांत के संघ प्रचारक कौशल किशोर ने भी गुरु घर पहुंचकर गुरु जी का आशीर्वाद लिया।

मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि प्रधान निर्मल सिंह, राजेंद्र सिंह राजू एवं रतपाल सिंह गोल्डी की अगुवाई में ज्ञानी गुरु दित्त सिंह फाउंडेशन का शुभारंभ किया गया। इस फाउंडेशन के माध्यम से स्किल डेवलपमेंट के अंतर्गत सिलाई-कढ़ाई, टेलरिंग, मोबाइल रिपेयरिंग, कंप्यूटर रिपेयरिंग आदि कार्य कराए जाएंगे।

आज के कार्यक्रम में लखनऊ के विभिन्न गुरुद्वारों एवं जत्थेबंदियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। जनरल सेक्रेटरी रतपाल सिंह गोल्डी ने जानकारी दी कि पूर्ण निःस्वार्थ सेवा के लिए सरदार कपूर सिंह सेवा अवॉर्ड सरदार जसप्रीत सिंह जी को प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त, गुरुद्वारा आलमबाग के वरिष्ठ सदस्य अजीत सिंह जी द्वारा लिखित पुस्तक “शहादत दे 350 साल – 350 प्रश्न-उत्तर” का विमोचन प्रधान निर्मल सिंह द्वारा किया गया।

लगभग 10,000 संगत ने गुरु पर्व में सहभागिता की और अटूट लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट त्रिलोक सिंह तुटेजा ने पधारी हुई संगत का हृदय से धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निर्मल सिंह, रतपाल सिंह, हरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह राजू, भूपिंदर सिंह पिंडा, परमजीत सिंह, मनमोहन सिंह, इक़बाल सिंह, डिंपल, परविंदर सिंह, त्रिलोक सिंह तुटेजा, इंदर मोहन सिंह चावला, सरबजीत सिंह, चरणजीत सिंह चन्ना सहित अन्य कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular