Homeराज्यउत्तर प्रदेशजवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय पर संगोष्ठी

जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय पर संगोष्ठी

लाइव सत्यकाम न्यूज, लखनऊ : स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं देश के महान राष्ट्रनिर्माता, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर प्रदेश कंाग्रेस कार्यालय पर एक विचार संगोष्ठी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय l की अध्यक्षता में हुई जिसमें वक्ताओं द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा हुई। संगोष्ठी का संचालन बृजेन्द्र सिंह ने किया।

संगोष्ठी से पूर्व पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, पूर्व मंत्री राजबहादुर एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

संगोष्ठी में अपने उद्बोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पंडित नेहरू जी के बहुआयामी व्यक्तित्व और देश के प्रति उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने आधुनिक भारत की नींव रखी, वैज्ञानिक सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों, समाजवाद, शिक्षा और तकनीकी विकास की दिशा में ठोस आधार तैयार किया।

राय ने कहा कि आज देश को नेहरू जी की सोच और उनके आदर्शों की पहले से कहीं अधिक आवश्यकता है। देश में विविधता, भाईचारा और प्रगति तब ही संभव है जब हम समानता, संविधान और लोकतंत्र के मूल्यों को सर्वाेपरि रखें।

अजय राय ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नेहरू के जीवन और उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि नेहरू जी का सपना एक मजबूत, समावेशी और प्रगतिशील भारत का था, और कांग्रेस पार्टी उस सपने को साकार करने हेतु सदैव संघर्षरत रहेगी।

राय ने कहा कि आज बिहार में जो नतीजे आए हैं वह चौंकाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से एसआईआर के नाम पर बिहार के लाखों की संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिया जाने तथा उन्हें वोट के अधिकार से वंचित रखना देश के लोकतंत्र पर सीधा हमला है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होना है और वही एसआईआर का खेल अब उत्तर प्रदेश सहित देश के कई अन्य राज्यों में भाजपा और चुनाव आयोग द्वारा शुरू कर दिया गया है। ऐसे में हमें बहुत ही सजग और जागरूक रहने की आवश्यकता है, एसआईआर के नाम पर हो रही वोट चारी की धांधली को रोककर भाजपा और चुनाव आयोग को बेनकाब करना है। हमें अपने मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल करवाने की जिम्मेदारी लेनी होगी और यदि इसके लिए आवश्यकता पड़ी तो सड़कों पर उतरकर संघर्ष भी करना होगा और इस संघर्ष मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा।

पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में पूर्व मंत्री राजबहादुर, पूर्व नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ0 शहजाद आलम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश मिश्रा, ओंकारनाथ सिंह, संजीव पाण्डेय आदि ने भी अपने विचार रखे।

इस मौके पर कै0 वंशीधर मिश्रा, अब्दुल्ला शेरखान, सुशील तिवारी, सुशीला शर्मा, विभा त्रिपाठी, कृपाशंकर मिश्रा, आलेख पाण्डेय, डॉ0 पी0के0 त्यागी, अमानुर रहमान, संजय शर्मा, बृजेश कुमार, राजेश सिंह काली, अनिल शुक्ला, बदरे आलम, सुभाष मिश्र, योगेश्वर सिंह, वशीउल्ला, आशुतोष मिश्रा सहित भारी संख्या में उपस्थित कांग्र्रेसजनों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

RELATED ARTICLES

Most Popular