Homeराज्यउत्तर प्रदेशनगर निगम ने दो जोनों में चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान, अस्थायी ढांचे...

नगर निगम ने दो जोनों में चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान, अस्थायी ढांचे हटे, दुकानें जब्त

लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ :नगर निगम लखनऊ ने 3 मई 2025 को दो अलग-अलग जोनों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए अवैध ठेले, गुमटियां, मीट-मुर्गे की दुकानें और बोर्ड हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त किया। यह कार्रवाई संबंधित जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में 296 अभियंत्रण टीम, राजस्व निरीक्षक और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में की गई।पहला अभियान जोन 8 के शनि मंदिर चौराहे से चुंगी तिराहा तक चलाया गया। इस दौरान सड़क की दोनों पटरियों पर टाट पट्टी डालकर लगाई गई मीट और मुर्गे की अवैध दुकानों को हटाया गया। नगर निगम की टीम ने कब्जों को ध्वस्त कर क्षेत्र को साफ किया। जोनल अधिकारी अजीत राय ने इस बात पर बल दिया कि अतिक्रमण हटने के बाद उसकी पुनरावृत्ति रोकना संबंधित पुलिस थाने की जिम्मेदारी है और इस विषय में उन्होंने पुलिस चौकी को पत्र भी प्रेषित किया है।दूसरा अभियान जोन 3 में चर्च रोड अलीगंज से शिया पीजी कॉलेज होते हुए पक्के पुल तक चलाया गया। जोनल अधिकारी अमरजीत यादव के नेतृत्व में हुए इस अभियान में 10 ठेले, एक गुमटी और तीन अवैध बोर्ड जब्त किए गए। राजस्व निरीक्षक मधुरेस कुमार और अजय कुमार की उपस्थिति में चलाए गए इस अभियान के तहत दोनों पटरियों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया, जिससे पैदल यात्रियों और वाहनों को राहत मिली।नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। निगम ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें और शहर को सुचारु ढंग से संचालित करने में प्रशासन का सहयोग करें। यह अभियान आगे भी अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular