Homeराज्यउत्तर प्रदेशनवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव शालिनी सिंह का प्रदेश कार्यालय में जोरदार स्वागत

नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव शालिनी सिंह का प्रदेश कार्यालय में जोरदार स्वागत

लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ : मंगलवार को राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव (महिला प्रकोष्ठ) शालिनी सिंह को रालोद पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम श्रीमती शालिनी सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।

तदोपरांत पार्टी कार्यालय के सभागार में उपस्थित रालोद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर शालिनी सिंह का अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव श्री अनुपम मिश्रा ने शालिनी सिंह को शुभकामनाएं दीं तथा यह विश्वास व्यक्त किया कि वो अपने नये दायित्व का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत करने में हरसंभव योगदान करेंगी।

इस अवसर पर रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह , रजनीकांत मिश्र ,प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल, प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, प्रदेश महासचिव शैलेश सिंह व राष्ट्रीय सचिव (प्रोमं) डॉ सर्वेश त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular