लाइव सत्यकाम न्यूज,श्रावस्ती: शक्ति उपासना के पावन पर्व ’नवरात्रि’ के शुभारंभ पर ’श्रावस्ती पुलिस’ द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए व्यापक ’जागरूकता अभियान’ चलाया गया। ’मिशन शक्ति फेज-5’ के तहत पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया’ के निर्देशन में ’शक्ति मोबाइल टीमों’ ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं को उनके ’अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं’ की जानकारी दी।
इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं को ’1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन)’ जैसी सेवाओं की जानकारी दी गई और उन्हें संकट की स्थिति में इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
थाना क्षेत्र इकौना के ’ग्राम जमुनहा, ग्राम शेमगढ़ा व कस्बा इकौना’ में महिला आरक्षी ’शांति शुक्ला, सरिता जायसवाल, प्रिया मिश्रा व पूजा’ द्वारा महिलाओं को ’साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा की रोकथाम और महिला हेल्पलाइन सेवाओं’ से संबंधित जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, हरदत्त नगर गिरण्ट में तैनात उपनिरीक्षक श्री वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल सतीश सोनी, महिला आरक्षी अंजना और महिला आरक्षी अर्चना पाण्डेय द्वारा ’कस्बा बदला’ में महिलाओं को ’सुरक्षा उपायों, साइबर अपराध से बचाव और विभिन्न सरकारी योजनाओं’ की जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त, ’कन्या सुमंगला योजना, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसी योजनाओं के लाभ भी समझाए गए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इनसे जुड़कर लाभान्वित हो सकें। ’बीट अधिकारियों’ ने विभिन्न स्थानों पर ’पंपलेट वितरित किए’ और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। नवरात्रि का यह पर्व नारी शक्ति की आराधना और सम्मान का प्रतीक है। इसी भावना के तहत ’श्रावस्ती पुलिस’ का यह अभियान महिलाओं को ’सशक्त और आत्मनिर्भर’ बनाने के उद्देश्य से चलाया गया, ताकि वे हर परिस्थिति में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। यह प्रयास समाज में ’सुरक्षित और जागरूक माहौल’ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। (आरएनएस )
नवरात्रि में नारी शक्ति का जागरण श्रावस्ती पुलिस का सशक्तिकरण और सुरक्षा अभियान
RELATED ARTICLES