लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की पर इकाई के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संदीप बंसल ने कहा कि यदि हम देश से प्यार करते हैं तो हमें स्वदेशी अपनाना होगा भारत के बने उत्पादों को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उत्पादों को छोड़ भारतीय उत्पादों को इस्तेमाल करना होगा
उन्होंने सैकड़ो व्यापारियों को यह संकल्प करवाया कि हम स्वदेशी अपनाएंगे और विदेशी भगाएंगे ।
महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया की उन्होंने पारा क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र शुक्ला, वरिष्ठ महामंत्री मनीष अवस्थी, अमित राजपूत, महामंत्री पीयूष गुप्ता, शीलू त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, अखिलेश सिंन्हा, हरिकेश पांडे, इदरेश चंद श्रीवास्तव, आशीष सिंन्हा, अयोध्या प्रसाद, नीरज गुप्ता, सुधाकर मिश्रा, अंबे कुमार, रश्मि शुक्ला, संगठन मंत्री, संदीप कुमार, आशीष अवस्थी, अभिषेक अस्थाना, प्रचार मंत्री अमन अवस्थी, सत्यनारायण गुप्ता, मंत्री रंजय वर्मा, सुधाकर त्रिवेदी को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा महानगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा, लखनऊ के महामंत्री अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता, मुकेश कुमार नाग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदम जैन, रमेश शुक्ला, विकास सक्सेना, कर्मेंद्र सिंह, शब्बीर अहमद, वकील अहमद, सचिन पाहुजा, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, सहित सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित रहे जिन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी।


