Homeराज्यउत्तर प्रदेशपुरानी पेन्शन का लाभ दिलवाने का किया जाएगा प्रयास :रेनू शुक्ला

पुरानी पेन्शन का लाभ दिलवाने का किया जाएगा प्रयास :रेनू शुक्ला

लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ : सुपरवाइजर्स एसोसिएशन उ०प्र० द्वारा धार्मोदय बुद्ध विहार, नयापुरवा पुरनिया, सीतापुर रोड, लखनऊ में सुरपरवाइजर्स से से नवपदोन्नत बाल विकास परियोजना अधिकारियों का “मिलन/सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अथिति ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री उ०प्र० सरकार / समाज सेविका, मुख्य अतिथि ध्रुव त्रिपाठी सदस्य विधान परिषद उ०प्र० उपस्थित रहे। विशिष्ठ अतिथियों में अमरनाथ यादव प्रान्तीय अध्यक्ष पेशनर्स एसोसिएशन उ०प्र०, एस०पी० सिंह उपाध्यक्ष अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ उ०प्र०, रामेश्वर पाण्डेय पेशनर्स एसोसिएशन उ०प्र०, राममूर्ति यादव प्रदेश अध्यक्ष लेखपाल संघ उ०प्र०, सुभाष पान्डेय प्रान्तीय अध्यक्ष ग्राम्य विकास अधिकारी संघ, नगमा बेगम पूर्व प्रान्तीय महामंत्री सुरपरवाइजर्स एसोसिएशन उ०प्र० की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि का स्वागत प्रान्तीय अध्यक्ष रेनू शुक्ला सुरपरवाइजर्स एसोसिएशन उ०प्र०, प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूनम गर्ग, प्रान्तीय उपाध्यक्ष मंजूरानी कुशवाहा, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष अर्चना वर्मा, प्रान्तीय महामंत्री शशीकान्ता द्वारा किया गया।

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथियों द्वारा नवप्रोन्नत बाल विकास परियोजना अधिकारियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं मुख्य अतिथियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि रिक्त बाल विकास परियोजना अधिकारी के पदों में शीघ्र ही प्रोन्नत कराया जायेगा तथा सुरपरवाइजर्स एसोसिएशन ३०प्र० की प्रान्तीय अध्यक्ष रेनू शुक्ला द्वारा आश्वासन दिया गया कि 2005 बैच की जो मुख्य सेविकाएं पुरानी पेन्शन से नहीं आच्छादित है और उनकी विज्ञप्ति पूर्व की है उन्हें पुरानी पेन्शन का लाभ दिलवाने सम्बन्धित कार्यवाही की जायेगी।

सम्मेलन में प्रदेश से भारी संख्या में सुरपरवाइजर्स एवं नवपदोन्नत बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन प्रान्तीय महामंत्री शशीकान्ता द्वारा किया गया। समस्त सुरपरवाइजर्स संवर्ग द्वारा प्रान्तीय अध्यक्ष रेनू शुक्ला को पदोन्नति कराने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूनम गर्ग, उपाध्यक्ष मजूरानी कुशवाहा कोषाध्यक्ष अर्चना वर्मा, जिलाध्यक्ष मुरादाबाद सविता यादव, जिलाध्यक्ष गाजीपुर तारा सिंहः जिलाध्यक्ष लखनऊ सरिता चौधरी, जिलाध्यक्ष गाजीपुर तारा सिंह, जिलाध्यक्ष हरदोई सुमन वर्मा, मण्डल अध्यक्ष मीना वर्मा, संगठन मंत्री निरूपमा आदि सक्रिय सदस्य उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular