Homeराज्यउत्तर प्रदेशबिजली कर्मियों ने 31104 मेगावाट विधुत आपूर्ति का नया कीर्तिमान स्थापित...

बिजली कर्मियों ने 31104 मेगावाट विधुत आपूर्ति का नया कीर्तिमान स्थापित किया

निजीकरण के विरोध में प्रांत व्यापी प्रदर्शन जारी

लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ :विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर निजीकरण के विरोध में विगत 195 दिन से लगातार आंदोलनरत बिजली कर्मियों ने आन्दोलन के साथ सुधार के संकल्प को व्यक्त करते हुए 31104 मेगावाट की विधुत आपूर्ति कर एक नया कीर्तिमान बनाया है।
संघर्ष समिति के आवाहन पर आज प्रदेश में समस्त जनपदों और परियोजनाओं पर विरोध प्रदर्शन का क्रम जारी रहा,विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सयोजक शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि विधुत कर्मी निजीकरण के विरोध में संघर्ष कर रहे हैं किंतु प्रारंभ से ही संघर्ष समिति का यह मत रहा है कि निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन में उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। संघर्ष समिति ने गर्मी में बिजली की लगातार बढ़ रही मांग को देखते हुए बिजली कर्मियों का आह्वान किया था कि उपभोक्ताओं को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए।
संघर्ष समिति ने बताया कि 31104 मेगावाट की विधुत आपूर्ति न केवल उत्तर प्रदेश के लिए एक रिकॉर्ड है अपितु यह देश के किसी भी प्रांत में आज की तारीख तक सर्वाधिक विधुत आपूर्ति का एक नया कीर्तिमान है।
निजीकरण के विरोध में आज लगातार 195 वे दिन बिजली कर्मचारियों ने प्रदेश के समस्त जनपदों और परियोजनाओं पर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। आज वाराणसी, आगरा, मेरठ, कानपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़, बस्ती, अलीगढ़, मथुरा, एटा, झांसी, बांदा, बरेली, देवीपाटन, अयोध्या, सुल्तानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद,हरदुआगंज, पारीछा, ओबरा, पिपरी और अनपरा में विरोध प्रदर्शन किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular