Homeराज्यउत्तर प्रदेशबिहार से लोगो के पलायन मे आरजेडी का जंगलराज जिम्मेदार :चिराग पासवान

बिहार से लोगो के पलायन मे आरजेडी का जंगलराज जिम्मेदार :चिराग पासवान

बरेली, लाइव सत्यकाम न्यूज : बीएल एग्रो के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार को बरेली पहुंचे केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार में आगामी चुनाव के दौरान एनडीए सरकार बनने का दावा किया,और र कहा कि हम लोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। उन्होंने 225 से ज्यादा सीटे जीतने का दावा किया। तेजस्वी यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि आरजेडी के शासनकाल के जंगलराज का भय लोगों में आज भी मौजूद है। उनके शासनकाल को कोई भूला नहीं है। अगर लोग बिहार से देश और दुनिया में पलायन करते हैं, तो इसे आरजेडी शासनकाल की उसी श्रृंखला से जोड़कर देखा जा सकता है। बिहार में जंगलराज की सरकार कोई भी दोबारा वापस नहीं लाना चाहेगा। बिहार मे एनडीए की सरकार मे नये नये निवेश आ रहे है। एनडीए के शासनकाल मे बिहार के प्रति लोगो मे विश्वाश पैदा हुआ है।

दरअसल, बीएल एग्रो ने गाय प्रजनन और डेयरी प्रौद्योगिकी के लिए बीएल कामधेनु परियोजना में निवेश किया है। संस्था के अध्यक्ष घनश्याम खंडेलवाल का कहना है कि इस परियोजना से लगभग पांच हजार किसानों को लाभांवित किया जाएगा। इससे अर्थ व्यवस्था में भी बढ़ावा मिलेगा। इसी सतत कामधेनु परियोजना का उद्घाटन केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने फतेहगंज पश्चिमी के अगरास में किया। वहीं परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular