Homeराज्यउत्तर प्रदेशमहिला व्यापारियों ने तिरंगा धारण कर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का लिया...

महिला व्यापारियों ने तिरंगा धारण कर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का लिया संकल्प

लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ : स्वतंत्रता दिवस के अमृत सप्ताह के अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार के तत्वाधान में अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में संगठन की महिला पदाधिकारियों ने तिरंगा ध्वज हाथ में लेकर एवं तिरंगा धारण कर स्वदेशी वस्तुओं का निजी जीवन में उपयोग करने एवं भारत में निर्मित वस्तुओं को ही खरीदने एवं बेचने की शपथ ली।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी महिला पदाधिकारियों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग किए जाने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ताने कहा
भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने में एवं भारत की अर्थव्यवस्था को विश्व की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाने में व्यापारियों की सबसे अहम भूमिका होगी उन्होंने सभी से कहा भारत के कुटीर उद्योगों को मजबूत करना होगा तथा स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी एवं कुटीर उद्योग भी मजबूत होंगे आजादी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए हम सबको अपने देश को अधिक से अधिक आत्मनिर्भर बनाना होगा
शपथ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, लखनऊ की महिला इकाई की नगर अध्यक्ष अनिला अग्रवाल, वर्तिका शुक्ला , अंजलि मौर्य, मनोरमा मिश्रा , आरती कपूर, रंजना सिंह ,सुचिता मिश्रा, प्रिया शर्मा ,काव्या सिंह, प्रियम पांडेय ,ज्योतिसिंह, ऋतु सिंह , बद्री रेणु सिंह,मंजूषा श्रीवास्तव ,कंचन यादव, बिन्दु ,शुचिता मिश्रा ,षष्ठी सिंह, आयुषी शुक्ला,
सहित बड़ी संख्या में संगठन की महिला पदाधिकारी शामिल थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular