लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ : नवरात्रि पर प्रतापगढ़ के रानीगंज में माँ दुर्गा का भव्य पंडाल लगाया गया। आयोजक संतोष यादव नें बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भाई माँ दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि पहले दिन से हर दिन माता के नव रूप के दर्शन का संगीतमय बखान किया जाता है। आसपास के लोग इस पूजा में भारी तादात में आते हैं और माता के विभिन्न रूप का दर्शन कर लाभ उठाते हैं।
पूरे जनपद में विख्यात दुर्गापूजा हर दिन आरती की जाती है जिसके बाद प्रसाद वितरण किया जाता है। नौमी के दिन कन्याओं को भोजन कराने की रस्म के साथ छोटे बच्चों की आकर्षक खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है।


