Homeराज्यउत्तर प्रदेशलखनऊ नगर निगम का सम्पूर्ण समाधान दिवस इस बार नहीं होगा

लखनऊ नगर निगम का सम्पूर्ण समाधान दिवस इस बार नहीं होगा

लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ :नगर निगम द्वारा प्रत्येक माह के पहले शुक्रवार को आयोजित किए जाने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस इस बार 4 अप्रैल 2025 को नहीं होगा। यह निर्णय वित्तीय वर्ष 2024-25 की वार्षिक लेखाबंदी के कारण लिया गया है।सम्पूर्ण समाधान दिवस में आम नागरिक सफाई व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, जल आपूर्ति जैसी नगर निगम से जुड़ी समस्याओं की शिकायत दर्ज कराते हैं, जिनका निस्तारण तय समय सीमा में किया जाता है। हालांकि, इस बार नगर निगम अपने वित्तीय कार्यों में व्यस्त रहेगा, जिसके चलते शिकायतों का निपटारा नहीं हो सकेगा।नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है। मई माह के पहले शुक्रवार को समाधान दिवस पूर्व की भांति आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी लंबित शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी।यदि किसी को अत्यंत आवश्यक समस्या हो तो वे सीधे नगर निगम के संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं। नगर निगम नागरिक सुविधाओं को सुचारू बनाए रखने और शहर की बेहतरी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

Most Popular