लाइव सत्यकाम न्यूज;लखनऊ : ऐशबाग परिक्षेत्र अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए संगठन अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारियों के सम्मान सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान की छतरी का नाम व्यापार मंडल है l
संदीप बंसल ने कहा की कई प्रकार के व्यापार मंडल आज चलन में है वास्तव में व्यापार मंडल बनाना और चलाना कोई खराब बात नहीं है परंतु उसका उद्देश्य सिर्फ व्यापारी समाज को एकजुट करके उसकी समस्या का समाधान करना होना चाहिए किसी भी व्यापार मंडल का उद्देश्य दलाली की परंपरा को बढ़ावा देने वाला नहीं होना चाहिए व्यापार मंडल का उद्देश्य रिश्वत की प्रक्रिया को हतोत्साहित कर संगठन के दम पर व्यापारी को विश्वास पूर्ण ढंग से ईमानदारी से काम करने वाला बनाना चाहिए l इस पैमाने पर जो खड़ा उतरता है वास्तव में वही व्यापार मंडल है और उसी के साथ व्यापारियों को जुड़ना चाहिए l
महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि
ऐशबाग परिक्षेत्र के संरक्षक पद पर अनूप गुप्ता, मंजीत सिंह नरूला, संजय साहू, राजेश गोयल, अध्यक्ष पद पर बलजीत सिंह मोदी, वरिष्ठ महामंत्री राकेश मिश्रा, महामंत्री मो. अहमद, अनुराग मिश्रा, विवेक बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, मनोज लोधी,कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह एवं उपाध्यक्ष पद पर हेमराज शर्मा, सुरेश कुमार, पुलकित वाधवा, सौरभ अग्रवाल, तापराज गुप्ता, संगठन मंत्री मनीष शर्मा को शपथ दिलाते हुए उन्होंने अपेक्षा कि की ऐशबाग क्षेत्र उनका कर्म क्षेत्र रहा है और यहां पर संगठन की धार अत्यंत प्रबल होनी चाहिए इसीलिए मात्र 25 बरस की आयु के बलजीत मोदी को अध्यक्ष बनाया जा रहा है।
उन्होंने शपथ से पहले सभी पदाधिकारी से संकल्प करवाया कि वह आवश्यकता पड़ने पर गर्मी में कूलर, एसी, पंखा, सर्दी में रजाई और किसी विशेष परिस्थिति में अपना ग्राहक तक छोड़ने को तैयार रहेंगे सभी के सहमत होने पर ही उनको शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा नगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा, युवा महामंत्री शुभम मौर्या, प्रदेश महिला अध्यक्ष अनीता जैसवाल, प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल, बीनू मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कककड, महामंत्री दीपेश गुप्ता, अनुज गौतम,वेद रतन श्रीवास्तव, ललित सक्सेना, पतंजलि सिंह, सनत गुप्ता, राजू साहू, पदम जैन, रमेश शुक्ला, सुमित साह, प्रमोद यादव दिनेश गुप्ता आरके मिश्रा हरविंदर सिंह पवन कुमार यादव अंकित अरोरा, कंचन श्रीवास्तव, मीनाक्षी, सोशल प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, असीम चंद्रा साहित कई व्यापारी उपस्थित थे।