Homeराज्यउत्तर प्रदेशशुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी पर अखिलेश यादव ने दी बधाई,...

शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी पर अखिलेश यादव ने दी बधाई, कहा– भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के लिए मील का पत्थर

लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से सकुशल वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभांशु शुक्ला के माता-पिता, परिवारजनों और समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट मंगलवार को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित समुद्र में सफलतापूर्वक स्प्लैश डाउन हुआ। यह मिशन न केवल भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के लिए एक नई उपलब्धि है, बल्कि भारत की वैज्ञानिक प्रतिभा और वैश्विक योगदान का भी प्रमाण है।अखिलेश यादव ने कहा, “यह अभियान भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। हम सभी देशवासी शुभांशु शुक्ला पर गर्व महसूस करते हैं।” उन्होंने बताया कि शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना होने के बाद लखनऊ के त्रिवेणी नगर स्थित उनके परिवार से उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने इसे पूरे देश के लिए गौरव का क्षण बताया।समाजवादी पार्टी प्रमुख ने इस ऐतिहासिक मिशन को भारत की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया और विश्वास जताया कि इस तरह की उपलब्धियां युवाओं को विज्ञान, शोध और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular