Homeराज्यउत्तर प्रदेशसमाजवादी महिला सभा का सम्मेलन मलिहाबाद के सागर लॉन में आयोजित हुआ

समाजवादी महिला सभा का सम्मेलन मलिहाबाद के सागर लॉन में आयोजित हुआ

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी महिला सभा द्वारा मंगलवार को लखनऊ के मलिहाबाद के सागर लॉन में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ किया। महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, विशिष्ट अतिथि सांसद आरके चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा जूही सिंह व संचालन राजबाला रावत ने किया। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, सांसद आर के चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर उनका स्वागत कार्यक्रम की आयोजक महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेम लता यादव ने किया। साथ ही वहां उपस्थित सभी महिलाओं को भी अंगवस्त्र भेंट किये गये। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि महिला सम्मेलन का आयोजन महिलाओं को उनके हक एवं अधिकारों के साथ ही संविधान के बारे में जानकारी देना है। आज भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को उनका हक पता न होने के कारण वह अपने अधिकारों से वंचित हैं। समाज में आज भी महिलाओं में शिक्षित महिलाओं का प्रतिशत बहुत कम है और वह सिर्फ एक गृहणी बन कर रह गयी हैं। सभी महिलाओं को अपने अधिकारों का ज्ञान होना आवश्यक है तभी उनका योगदान अपने परिवार के साथ ही देश-प्रदेश की तरक्की में होगा। श्यामलाल पाल ने कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव एवं दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है। लोकतंत्र लोकलाज से चलता है। परन्तु बीजेपी में लोकलाज नहीं बची है। सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुशीला सरोज, मलिहाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रभारी सोनू कनौजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष जय सिंह ‘जयन्त’, उपाध्यक्ष विजयश्री गौतम, राष्ट्रीय प्रवक्ता नाहिद लारी, प्रदेश सचिव राशिद अली, ब्लाक प्रमुख चिनहट ऊषा सेन, रूप नारायण यादव, वसी अहमद, भरत यादव, ललिता राजपूत लोधी, अर्चना रावत, इस्तियाक अहमद, बीना रावत, पार्षद ममता रावत, विधानसभा अध्यक्ष सोनीष मौर्य, जिला पंचायत सदस्य पन्नालाल रावत, निहाल अहमद सिद्दीकी, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह यादव, प्रवक्ता नाहिद लारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular