Homeराज्यउत्तर प्रदेश28 को होगा भव्य कुर्मांचल रामलीला का शुभारंभ

28 को होगा भव्य कुर्मांचल रामलीला का शुभारंभ

कुर्मांचल रामलीला समित नें पेश की विधिवत कार्यक्रम की रूपरेखा

लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ : कुर्मांचल नगर रामलीला समित नें परंपरागत तरीके से हर वर्ष की जाने वाली रामलीला महोत्सव का इस वर्ष पुनः एलान किया।

समिति के महामंत्री विपिन सिंह नें बताया कि वर्षों वर्ष से लगातार संचालित की जाने वाली भगवान श्री राम के पावन चरित्र पर रामलीला कार्यक्रम इस वार भी सुव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है।

इसी महीने की 28 को रामलीला का शुभारंभ हो रहा है जिसमें 6 पाठ का मंचन किया गया है। भगवान श्री राम का जन्म से लेकर उनके द्वारा धनुष यज्ञ तक। जिसके बाद अगले दिन 28 को परशुराम लक्ष्मण संवाद से साथ श्री राम वन गमन तक चार अध्याय का मंचन किया जाना है।

उन्होंने आगे बताया कि 30 को केवट प्रसंग से सीता हरण तक सात अध्यायों का मंचन होगा। 1अक्टूबर को राम विलाप और विभीषण शरणागति सहित सात अध्यायों का सुंदर वर्णन किया जाएगा। जिसके बाद 2 को छः अध्यायों जिसमें सेतु निर्माण सहित राम रावण युद्ध और रावण वध का बड़ा ही खूबसूरत मंचन संचालित किया जाएगा।

महामंत्री विपिन सिंह नें बताया कि रामलीला के अंतिम दिन 3 अक्टूबर को दो अध्याय जिसमें राम भरत मिलाप और श्री राम का राज्याभिषेक का मंचन किया जाता है जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और अंत में पारितोषिक वितरण कार्यक्रम किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कुर्मांचल रामलीला समित के अध्यक्ष दीवान सिंह अधिकारी, कमलेश पंत, नवीन चौधरी, विनोद सनवाल, हेमा बिष्ट, देवेन्द्र सिंह खाती सहित अन्य जिम्मेदार समित मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular