लाइव सत्यकाम न्यूज: फिल्म मेकर्स ने आज सोशल मीडिया पर फिल्म घाटी का एक नया पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की नई रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। जानिए कब देख सकेंगे बहुबली फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की फिल्म घाटी। अनुष्का शेट्टी की फिल्म घाटी के साथ बड़े पर्दे पर शानदार वापसी करने जा रही हैं। यह फिल्म कृष जगरलामुडी द्वारा निर्देशित है और अब 11 जुलाई 2025 को रिलीज होगी। पहले इस फिल्म को 18 अप्रैल 2025 में रिलीज किया जा रहा था। निर्माताओं ने नई रिलीज डेट की घोषणा के साथ एक शोनादार पोस्टर भी शेयर किया है, जो फिल्म के दमदार अंदाज को दर्शाता है। यह फिल्म पूरे भारत में रिलीज की जाएगी। इस पोस्टर में एक नदी में सभी स्टार्स किसी को सामने घूरते नजर आ रहे हैं, जैसे वह सभी किसी खास मिशन पर गए हों।
फिल्म निर्माताओं ने आज इंस्टाग्राम पर फिल्म घाटी के नए पोस्टर के साथ इसकी नई रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, अपना सिंहासन हासिल करने और बॉक्स ऑफिस पर विजय पाने के लिए आ रही है। प्त घाटी 11 जुलाई को दुनिया भर में भव्य रिलीज प्त घाटी11 जुलाई
घाटी में अनुष्का एक साहसी और देहाती किरदार निभा रही हैं, जो एक मारिजुआना व्यापारी है। जो बाद में अपराध की दुनिया में उतरकर एक ताकतवर शख्सियत बन जाती है। फिल्म में बहुबली फेम अनुष्का शेट्टी के अलावा तमिल अभिनेता विक्रम प्रभु भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। यूवी क्रिएशन्स और फर्स्ट फ्रेम एंटरटेनमेंट्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत विद्या सागर ने तैयार किया है।
अनुष्का शेट्टी की फिल्म घाटी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के नए पोस्टर को देखने और फिल्म की नई रिलीज डेट का पता लगने के बाद फैंस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और साथ ही अनुष्का को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। एक फैन ने लिखा, क्वीन वापस एक्शन में आ रही है, एक और फैन ने लिखा, आंध्र प्रदेश की ओर से पूरी टीम को शुभकामनाएं, एक और फैन ने लिखा, हे भगवान बहुत उत्साहित हूं।, एक और फैन ने लिखा, लेडी सुपर स्टार वापस एक्शन में है।
अनुष्का शेट्टी स्टारर घाटी की नई रिलीज डेट से उठा पर्दा, निर्माताओं ने पोस्टर जारी कर बताई तारीख
RELATED ARTICLES