Homeव्यापारआदर्श व्यापार मंडल के व्यापारी ने खेली फूलों की होली

आदर्श व्यापार मंडल के व्यापारी ने खेली फूलों की होली

लखनऊ,लाइव सत्यकाम न्यूज :होली के त्यौहार के अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में संगठन द्वारा “होली कार्यक्रम” का आयोजन किया गया जिसमें राजधानी के व्यापारियों एवं आदर्श व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने फूलों की होली खेली तथा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया तथा उत्साह के साथ जम कर अबीर गुलाल उड़ाया एवं एक-दूसरे को गुझिया खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा एक-दूसरे को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा होली का त्यौहार प्रेम एवं सौहार्द का त्यौहार है इस दिन हम सबको अपने पुराने गिले शिकवे भूल कर एक दूसरे को गले लगाना चाहिए।

संजय गुप्ता ने कहा होली का त्यौहार हमें घमंड की सत्ता के विरोध में सत्य की विजय का भी संदेश देता है
होली कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष जी एस चड्ढा, प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौड, लखनऊ नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह,योगेन्द्र वर्मा, विवेक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular