लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शासन ने अयोध्या में ‘महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय’ के संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है, जबकि गाजियाबाद में ‘अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय’ की स्थापना के लिए आशय-पत्र जारी कर दिया गया है।इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी देते हुए प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देते हुए उच्च शिक्षा में नवाचार और अधोसंरचना के विकास को प्राथमिकता दे रही है। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी शिक्षण राज्यों में शामिल हो।उन्होंने बताया कि अयोध्या में स्थापित होने वाला महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय अब उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत अधिसूचित हो चुका है और इसे संचालन के लिए औपचारिक अनुज्ञा-पत्र भी प्रदान कर दिया गया है। यह विश्वविद्यालय महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट, दिल्ली द्वारा संचालित किया जाएगा और रामायण पर आधारित भारतीय ज्ञान परंपरा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में कार्य करेगा।वहीं गाजियाबाद में प्रस्तावित अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग सोसाइटी द्वारा स्थापित किया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की धारा 6 के अंतर्गत आशय-पत्र जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए शासन ने न्यूनतम ₹5 करोड़ की स्थायी विन्यास निधि, शहरी क्षेत्र में 20 एकड़ भूमि और कम से कम 24,000 वर्ग मीटर के शैक्षणिक भवन जैसी शर्तें निर्धारित की हैं।मंत्री उपाध्याय ने कहा कि यह निर्णय न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाएगा, बल्कि युवाओं को उनके निकटवर्ती क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के नए अवसर भी प्रदान करेगा।इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एम.पी. अग्रवाल, विशेष सचिव निधि श्रीवास्तव और अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। सरकार का यह प्रयास प्रदेश के शैक्षणिक परिदृश्य को नई दिशा देने में मील का पत्थर साबित होगा।
उत्तर प्रदेश में दो नए निजी विश्वविद्यालयों को मिली मंजूरी, अयोध्या और गाजियाबाद में खुलेंगे उच्च शिक्षा के नए द्वार
RELATED ARTICLES