Homeशिक्षानवयुग कन्या महाविद्यालय में मनाई गई पं० दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

नवयुग कन्या महाविद्यालय में मनाई गई पं० दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ : नवयुग कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना तथा पर्यावरण संरक्षण समिति के संयुक्त तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही “सेवा अभियान” के अंतर्गत राष्ट्रीय श्रमदान कार्यक्रम “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा पुष्प अर्पित कर किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्राओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन परिचय तथा विचारों के विषय में बताते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन, उच्च विचार और दृढ़ संकल्प व्यक्तित्व के धनी थे।

वे एक मेधावी छात्र, संगठक लेखक, पत्रकार, विचारक, राष्ट्रवादी और एक उत्कृष्ट मानवतावादी थे।उन्होंने स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी के एक मजबूत, जीवंत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के विचार को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किया।उनका मानना था कि स्वदेशी और लघु उद्योग भारत की आर्थिक योजना की आधारशिला होनी चाहिए, जिसमें सद्भाव, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय नीति और अनुशासन का समावेश हो।

हर साल 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय श्रमदान कार्यक्रम “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” मनाया जाता है। यह कार्यक्रम “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के अंतर्गत आयोजित किया जाता है। जिसका उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और और उन्हें प्लास्टिक मुक्त गांव एवं शहर के निर्माण और प्लास्टिक के उपयोग पर अंकुश लगाने के प्रति प्रेरित करना है।

उन्होंने छात्राओं को “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के उद्देश्यों को पूरा करने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में महाविद्यालय की छात्राओं एवं स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय प्रांगण की साफ सफाई, प्रांगण में लगे पौधों की कटाई- छंटाई तथा गमलों की टेराकोटा से रंगाई- पुताई की। प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय जी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के चारों इकाइयों की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता उपाध्याय धर, डॉ. मनीषा बड़ौनियाँ, डॉ. चंदन मौर्या तथा सुश्री दीक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्य डॉ. सरोज रानी, प्रो. नीतू सिंह, प्रो . अंबिका बाजपेई एवं डॉ. स्नेहा चौधरी, उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular