क्या 4-0 से हारने के बाद कोई टीम वापसी कर सकती है?क्या इतिहास फिर से लिखा जा सकता है? या फिर यह सिर्फ एक सपना है ? लेकिन जब मैदान में हो 17 साल का वो सितारा जिसने अभी-अभी हैट्रिक लगाकर पूरी दुनिया को चौंका दिया हो…
तो कहानी बदल भी सकती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं Lamine Yamal की। विलारियल के खिलाफ करियर की पहली हैट्रिक और उसके बाद सोशल मीडिया पर सिर्फ 4 शब्द — “1% Chance… 99% Faith.” ये सिर्फ एक पोस्ट नहीं थी ये था ऐलान एक जंग का ऐलान! अब मंच तैयार है Copa del Rey के सेमीफाइनल के दूसरे चरण के लिए।सामने है मजबूत Atlético Madrid और पीछे 4-0 की भारी हार। लेकिन इस बार मुकाबला होगा FC Barcelona के घर — महान Camp Nou में। जहां हजारों फैंस की आवाज़…एक गोल को तूफान में बदल सकती है। डिफेंडर Eric García ने भी कहा —
“हम खुशकिस्मत हैं कि यामल हमारे साथ हैं… शायद कुछ गोल उन्होंने अगले मैच के लिए बचा रखे हों।”
तो सवाल ये है —
क्या शुरुआती 20 मिनट में अगर बार्सिलोना गोल कर देता है तो क्या दबाव एटलेटिको पर आ जाएगा? क्या 4-0 की बढ़त हिल सकती है फुटबॉल में चमत्कार होते हैं और Camp Nou ने ऐसे कई चमत्कार देखे हैं।
अब सबकी नजरें एक नाम पर हैं —
Lamine Yamal।
क्या 1% मौका… 99% विश्वास में बदल पाएगा? क्या बार्सिलोना असंभव को संभव बना पाएगा?
जानने के लिए जुड़े रहिए क्योंकि इतिहास शायद फिर से लिखा जाने वाला है।
![]()

