Tuesday, May 19, 2026
Homeताजा खबरAmerica का Iran पर निर्णायक वार, रक्षा मंत्री Pete Hegseth बोले –...

America का Iran पर निर्णायक वार, रक्षा मंत्री Pete Hegseth बोले – न कब्जा, न Regime Change

Washington/Tehran

Iran पर बढ़ते अमेरिकी हमलों के बीच अमेरिका ने साफ किया है कि यह अभियान Iraq जैसा नहीं है और इसका उद्देश्य सत्ता परिवर्तन (Regime Change) नहीं है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने पेंटागन में कहा कि यह सैन्य अभियान ईरान की मिसाइल क्षमता, ड्रोन नेटवर्क, नौसैनिक ताकत और परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाकर चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई “राष्ट्र निर्माण” या “कब्जे” की रणनीति नहीं है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि अमेरिका सटीक और व्यापक तरीके से कार्रवाई कर रहा है। उनका दावा है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम, बैलिस्टिक मिसाइलों का जखीरा और वैश्विक समुद्री मार्गों को खतरा अब असहनीय स्तर पर पहुंच चुका है।

उन्होंने यह भी दोहराया कि यह युद्ध “Regime Change” के लिए नहीं है, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए निर्णायक कदम है। हालांकि सैन्य अभियान की कोई निश्चित समयसीमा नहीं बताई गई।

रक्षा मंत्री के अनुसार, यह टकराव दशकों पुराने तनाव का परिणाम है और अभियान की अवधि पर अंतिम निर्णय राष्ट्रपति Donald Trump लेंगे।

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच यह बयान ऐसे समय आया है जब Iran-Israel-America के बीच हालात और जटिल होते जा रहे हैं।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र