Homeन्यायालयए एफ टी बार में 21 फरवरी तक जमा होंगे नामांकन फार्म

ए एफ टी बार में 21 फरवरी तक जमा होंगे नामांकन फार्म


लखनऊ। अध्यक्ष, महासचिव एवं संयुक्त – सचिव पद पर होंगे चुनाव,ए एफ टी बार एसोसिएशन चुनाव वर्ष 2024- 25 के चुनाव अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि, अध्यक्ष पद हेतु कमल कुमार सिंह (केके बिष्ट) एवं कर्नल क्रांति कुमार मिश्रा (के के मिश्रा), उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) पद हेतु रावेंद्र कुमार सिंह चौहान (आर के एस चौहान), उपाध्यक्ष (मध्य) पद हेतु विंग कमांडर सुरेंद्र नाथ द्विवेदी (एस एन द्विवेदी) एवं मोहम्मद जफर खान, उपाध्यक्ष (कनिष्ठ) पद हेतु आदेश कुमार गुप्ता, महासचिव पद हेतु वेद प्रकाश पाण्डेय (वी पी पाण्डेय) एवं गिरीश तिवारी, संयुक्त सचिव पद हेतु धर्म राज सिंह, श्याम सुंदर बाजपेयी, मदन मोहन सिंह भंडारी एवं मनोज कुमार अवस्थी, कोषाध्यक्ष पद हेतु श्रीमती कविता मिश्रा बेलौरा, कार्यकारिणी सदस्य हेतु एस के सरोज, राकेश कुमार सिंह, राहुल पाल, रवि कुमार यादव, रमा कांत गुप्ता एवं महेंद्र कुमार सिंह ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। ए आर ओ आशीष सिंह ने बताया कि, अध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पद पर कांटे की टक्कर की संभावना है। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी है

RELATED ARTICLES

Most Popular