Homeराज्यउत्तर प्रदेशभारत की जीडीपी में 18% है महिलाओं का योगदान : संजय गुप्ता

भारत की जीडीपी में 18% है महिलाओं का योगदान : संजय गुप्ता

विश्व महिला दिवस" के अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश कार्यालय में गोष्ठी

लखनऊ,लाइव सत्यकाम न्यूज :अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश कार्यालय में “भारतीय अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भूमिका एवं वर्तमान औद्योगिक एवं व्यापारिक परिदृश्य मे महिलाओं की हिस्सेदारी एवं अवसर ” विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ तथा इस अवसर पर “विशिष्ट महिला सम्मान” कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाओं को “विशिष्ट महिला सम्मान “से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया गोष्ठी को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा भारत की अर्थव्यवस्था में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।

करोना काल में महिलाओं की बचत करने की प्रवृत्ति ने ही भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर होने से बचाया
संजय गुप्ता ने कहा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के आंकलन के अनुसार वर्तमान में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र में 20% से अधिक महिलाएँ हैं तथा पिछले 5 वर्षों में व्यापार के क्षेत्र में 8% एवं उद्योग के क्षेत्र में 5% महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। तथा आयकर रिटर्न भरने में भी महिलाओं की संख्या बढ़ी है तथा महिलाएं स्वतः स्फूर्ति से स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़कर आ रही हैं उन्होंने कहा स्टार्टअप एवं एम एस एम ई ( लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग।)के क्षेत्र में भी पिछले कुछ वर्षो में महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ है तथा व्यापार में भी महिलाओं का प्रतिशत बढ़ा है तथा सेवा क्षेत्र में भी जैसे कोरियर, बीमा, पार्लर, लॉजिस्टिक, नर्सिग, भी महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ है।

संजय गुप्ता ने कहा महिलाओं के लिए व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में उन्नति की प्रबल संभावनाएँ है भारत की जीडीपी में 18% महिलाओं का योगदान है तथा महिलाओं मेंसपनो को हकीकत में बदलने की अद्भुत क्षमता होती है। गोष्ठी को संगठन की नगर अध्यक्ष अनीलाअग्रवाल ,नगर प्रभारी अभिलाषा गुप्ता, नगर वशिष्ठ उपाध्यक्ष एवं परिवार प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ इन्दु सुभाष , नगर महामंत्री वर्तिका शुक्ला , ट्रांस गोमती अध्यक्ष अंजलि मौर्य प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने भी संबोधित किया

“विशिष्ट महिला सम्मान “से सम्मानित होने वाली महिला व्यापारियों में कादम्बिनी द्विवेदी
, रितुसिंह , दीक्षा सक्सेना , दीप्ति श्रीवास्तव, सुनीता मिश्रा, एकता पांडेय, नुजहत खान , बरखा निगम, ज्योति मल्होत्रा , वीना देवी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीनू सक्सेना, अंजलि मौर्या मुख्य रूप से थी।

कार्यक्रम में संगठन के द देश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ,नगर उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता मुख्य रूप से शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular