लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के अर्थ सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीते 9 वर्षों में सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में जनविश्वास (Public Perception) को पूरी तरह बदल दिया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में प्रदेश की विकास दर जहां लगभग 8 प्रतिशत थी, वहीं अब यह बढ़कर 18 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो राज्य की तेज़ प्रगति को दर्शाता है।
🌾 कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव
मंत्री खन्ना ने कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2017 में कृषि योग्य भूमि 76 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 86 प्रतिशत हो गई है। सरकार ने अपने संकल्प पत्र के अनुसार किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।
➡️ लगभग 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों का ₹1 लाख तक का कर्ज माफ किया गया।
➡️ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है।
➡️ प्रदेश में 1.76 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में जैविक खेती को बढ़ावा दिया गया है।
🌱 गन्ना और एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि
मंत्री ने बताया कि वर्ष 2016-17 में गन्ने का क्षेत्रफल 20.54 लाख हेक्टेयर था, जो 2025-26 में बढ़कर 28.61 लाख हेक्टेयर हो गया है। साथ ही, गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹400 प्रति कुंतल तक पहुंच गया है।
➡️ 2017 के बाद चार नई चीनी मिलों की स्थापना की गई।
➡️ एथेनॉल उत्पादन 42 करोड़ लीटर से बढ़कर 180 करोड़ लीटर तक पहुंच गया।
📈 खाद्यान्न और तिलहन उत्पादन में बढ़ोतरी
प्रदेश में खाद्यान्न उत्पादन में 32.28% की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि तिलहन उत्पादन में 192.18% की उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।
👩👧 महिला एवं सामाजिक योजनाओं पर फोकस
सरकार द्वारा महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें प्रमुख हैं—
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
इन योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक विकास की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।
🏛️ प्रदर्शनी का उद्घाटन और लाभार्थियों से संवाद
प्रेस वार्ता के उपरांत मंत्री सुरेश खन्ना ने सूचना विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा विभिन्न विभागों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करती स्टॉल्स का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने मार्स सभागार में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें सम्मानित भी किया।
![]()

