Homeदेश विदेशसुनीता विलियम्स की नौ महीने बाद धरती पर वापसी

सुनीता विलियम्स की नौ महीने बाद धरती पर वापसी

लखनऊ,लाइव सत्यकाम न्यूज :अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स बुधवार को धरती पर लौट आई हैं। नौ महीने चौदह दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर वापस आ गए। सुनीता विलियम्स के अलावा बुच विल्मोर सहित चार अंतरिक्ष यात्री धरती पर वापस आए। सुनीता विलियम्स की वापसी पर पीएम मोदी ने संदेश लिखा है। उन्होंने मिशन में शामिल सभी अंतरिक्षयात्रियों को शुभकामनाएं दी।

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर अन्य दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ उन्नीस मार्च दो हजार पचीश को धरती पर वापस लौट आए। नौ महीने और चौदह दिन बिताने के बाद  सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर धरती पर सकुशल वापस लौटे।

सुनीता विलियम्स की सफल धरती पर वापसी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट लिखा।

उन्होंने लिखा,”आपका स्वागत है, धरती ने आपको याद किया। स्पेस स्टेशन में सुनीता विलियम्स के अनुभव धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रहा है। सुनीता विलियम्स और मिशन में शामिल अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता का सही अर्थ क्या है। यह घटना हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।”

पीएम मोदी ने आगे लिखा,”अंतरिक्ष अन्वेषण का मतलब है मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखने का साहस करना और उन सपनों को हकीकत में बदलने का साहस करना। सुनीता विलियम्स, एक पथप्रदर्शक और एक आइकन, उन्होंने अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण दिया है। हम उन सभी पर अविश्वसनीय रूप से गर्व करते हैं, जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब परफेक्शन और जुनून मिलकर काम  करती है और तकनीक और दृढ़ता का संगम होता है तो क्या होता है।”

अंतरिक्ष यात्री निक हेग, बुच विल्मोर, सुनीता विलियम्स, और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव को धरती पर वापस लाने वाला कैप्सूल  फ्लोरिडा के तट पर उतरा। समुद्र में उतरने के बाद स्पेसक्राफ्ट में बैठे चारों यात्रियों का नासा ने स्वागत किया। अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत नियंत्रण केंद्र से इस संदेश के साथ किया गया, “निक, एलेक, बुच, सुनी – स्पेसएक्स की ओर से घर में आपका स्वागत है।” कमांडर निक हेग ने जवाब दिया, “क्या शानदार यात्रा रही।”

RELATED ARTICLES

Most Popular