एक नई रिसर्च में यह खुलासा हुआ है कि सुबह के समय एक्सरसाइज करने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। यह रिसर्च Harvard Medical School और Beth Israel Deaconess Medical Center के शोधकर्ताओं द्वारा की गई है, जिसमें करीब 15,000 लोगों के हेल्थ डेटा का विश्लेषण किया गया।
स्टडी के अनुसार, जो लोग सुबह 7 से 8 बजे के बीच एक्सरसाइज करते हैं, उनमें कई बीमारियों का खतरा कम पाया गया। रिसर्च में सामने आया कि सुबह वर्कआउट करने वालों में मोटापे का खतरा 35% कम, दिल की बीमारी यानी Coronary Artery Disease का खतरा 31% कम, Type 2 Diabetes का खतरा 30% कम, हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा 21% कम और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा 18% कम पाया गया।
सुबह एक्सरसाइज ज्यादा फायदेमंद क्यों?
विशेषज्ञों के अनुसार इसके पीछे शरीर की जैविक घड़ी यानी Circadian Rhythm का बड़ा रोल होता है। सुबह के समय शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर ज्यादा होता है, जिससे शरीर एक्टिव रहता है और एक्सरसाइज का फायदा ज्यादा मिलता है।
रिसर्च कैसे की गई?
वैज्ञानिकों ने स्मार्टवॉच और अन्य वियरेबल डिवाइस से लोगों की हार्ट रेट और फिजिकल एक्टिविटी का डेटा इकट्ठा किया। जिन लोगों की हार्ट रेट कम से कम 15 मिनट तक बढ़ी रही, उसे एक्सरसाइज माना गया। रिसर्च में नींद, उम्र, स्मोकिंग और लाइफस्टाइल को भी ध्यान में रखा गया।
सबसे जरूरी क्या है?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुबह एक्सरसाइज करना फायदेमंद है, लेकिन सबसे जरूरी है रोजाना एक्सरसाइज करना। अगर सुबह समय नहीं मिलता, तो शाम को भी वर्कआउट करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
![]()

