अंडा एक ऐसा सुपरफूड है, जो सिर्फ जिम जाने वालों के लिए नहीं बल्कि हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं।
कैलिफोर्निया के गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट Dr. Saurabh Sethi के अनुसार, लगातार 14 दिनों तक अंडा खाने से शरीर में कई सकारात्मक बदलाव देखे जा सकते हैं।
दिमाग और मेमोरी के लिए फायदेमंद
अंडे में कोलीन नाम का पोषक तत्व होता है, जो दिमाग के लिए बहुत जरूरी होता है। यह मेमोरी और फोकस बढ़ाने में मदद करता है और दिमाग को तेज बनाता है।
कोलेस्ट्रॉल पर असर
अंडे को लेकर सबसे बड़ा भ्रम कोलेस्ट्रॉल को लेकर है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अंडा खाने से शरीर में HDL यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, जो दिल के लिए फायदेमंद होता है।
आंखों की रोशनी के लिए जरूरी
अंडे की जर्दी में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन नाम के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आंखों को ब्लू लाइट से बचाने और नजर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
अंडे में मौजूद प्रोटीन और सल्फर बाल, त्वचा और नाखूनों के लिए जरूरी केराटिन बनाने में मदद करते हैं, जिससे बाल मजबूत और त्वचा हेल्दी रहती है।
शाकाहारी लोग क्या खाएं?
जो लोग अंडा नहीं खाते, वे प्रोटीन के लिए सोया प्रोडक्ट जैसे टोफू, टेम्पेह और एडामे को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या या डाइट बदलने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
![]()

