Homeराज्यउत्तर प्रदेशचेयरमैन ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

चेयरमैन ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

लाइव सत्यकाम न्यूज;पूरनपुर : यूपी की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर पूरनपुर चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने नगर के सीमा विस्तार पूरनपुर नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका बनाये जाने, रामलीला मैदान पूरनपुर की भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने,कान्हा गौशाला के सौंदर्यीकरण व अन्य क़ई विषयों को लेकर चर्चा की एवं सम्बंधित पत्रक भी सौंपा।
चेयरमैन पूरनपुर की कार्य प्रणाली एवं भविष्य की कार्य योजनाओं पर विश्वास जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता को नगर के चहु-मुखी विकास हेतु विशेष सहयोग देने का आश्वासन दिया है।नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता द्वारा मुख्यमंत्री को लगातार मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पूरनपुर शैलेन्द्र गुप्ता के साथ उनकी धर्मपत्नी कल्पना गुप्ता,मैलानी चेयरमैन कीर्ति माहेश्वरी एवं उनके पति भवानी शंकर माहेश्वरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular