नई दिल्ली: देश की राजनीति में बड़ा भूचाल आने का दावा किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई सांसदों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का दावा किया गया है।
बताया जा रहा है कि राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देते हुए बीजेपी में विलय की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दौरान नेताओं ने पार्टी पर अपने मूल सिद्धांतों से भटकने का आरोप लगाया।
राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने पार्टी को वर्षों तक मजबूत किया, लेकिन अब पार्टी अपने मूल्यों से दूर हो चुकी है और निजी हितों के लिए काम कर रही है। उन्होंने खुद को “गलत पार्टी में सही व्यक्ति” बताते हुए AAP से अलग होने की घोषणा की।
सूत्रों के अनुसार, सात सांसदों ने इस संबंध में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं और उन्हें राज्यसभा के सभापति को सौंपा गया है। इस घटनाक्रम के बाद देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक अरविंद केजरीवाल या AAP की ओर से आधिकारिक विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
![]()

