अमेरिका की राजनीति को झकझोर देने वाली White House से जुड़ी फायरिंग घटना के बाद जांच तेज हो गई है। इस मामले में आरोपी के तौर पर कोल थॉमस एलेन का नाम सामने आया है, जिसे Donald Trump ने “लोन वुल्फ” बताया है।रिपोर्ट्स के अनुसार, जांच एजेंसियों को अब तक आरोपी का किसी संगठित आतंकी नेटवर्क से सीधा संबंध नहीं मिला है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि घटना को एक अकेले व्यक्ति द्वारा अंजाम देने की कोशिश की गई।
आरोपी की पृष्ठभूमि
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोल थॉमस एलेन इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर चुका है। उसने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल की थी। वह एक एजुकेशन कंपनी में पार्ट-टाइम ट्यूटर के रूप में काम करता था और गेम डेवलपमेंट में भी रुचि रखता था।
जांच में क्या सामने आया?
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने सीधे तौर पर Donald Trump को निशाना बनाने की बात से इनकार किया, लेकिन कुछ सरकारी अधिकारियों को टारगेट करने की बात कही।जांच अभी जारी है और एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि घटना के पीछे कोई अन्य मकसद या सहयोगी तो नहीं था।
‘Lone Wolf’ का क्या मतलब?
‘Lone Wolf’ शब्द का इस्तेमाल उन व्यक्तियों के लिए किया जाता है जो बिना किसी संगठन से जुड़े, अकेले किसी घटना को अंजाम देने की योजना बनाते हैं। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं ताकि किसी भी संभावित नेटवर्क या कनेक्शन की पुष्टि की जा सके।
![]()

