नालंदा: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। Nalanda University ने गैर-शिक्षण (Non-Teaching) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 9 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, जिनमें शामिल हैं:
प्रबंधक (आईटी)
सहायक प्रबंधक
प्रबंधक (गेस्ट हाउस)
जूनियर इंजीनियर
सहायक (वित्त)
सहायक (प्रशासन)
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
प्रबंधक (आईटी): कंप्यूटर इंजीनियरिंग/आईटी/एमसीए/एमएससी के साथ कम से कम 5 साल का अनुभव
सहायक प्रबंधक: संबंधित क्षेत्र में डिग्री और करीब 3 साल का अनुभव
प्रबंधक (गेस्ट हाउस): होटल मैनेजमेंट/टूरिज्म में ग्रेजुएशन और 5 साल का अनुभव
जूनियर इंजीनियर: मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा (अनुभव आवश्यक)
सहायक (वित्त): कॉमर्स ग्रेजुएट, अकाउंटिंग/जीएसटी/टैली का अनुभव
सहायक (प्रशासन): किसी भी विषय में स्नातक और ऑफिस वर्क का अनुभव
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी:
शॉर्टलिस्टिंग – योग्यता और अनुभव के आधार पर
इंटरव्यू – ऑनलाइन या ऑफलाइन
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन – अंतिम चयन से पहले
उम्मीदवारों को आगे की जानकारी ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निर्धारित ईमेल आईडी पर अपना आवेदन भेज सकते हैं
आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज और अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न करना जरूरी होगा
![]()

