Homeस्वास्थ्यडिप्रेशन का घरेलू इलाज

डिप्रेशन का घरेलू इलाज

लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ :आज के समय में लोगों की जिंदगी एक मशीन की तरह हो गई है, जो हर समय काम में लगी रहती है। कभी सोचा है यह व्यस्तता हमें कहां ले जा रही है? डिप्रेशन यानी अवसाद की ओर। इस समय हर दूसरा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो रखा है। जिसकी वजह से इसका असर उसकी सेहत पर देखने को मिल रहा है। डिप्रेशन के कारण इंसान की सोचने और समझने की क्षमता प्रभावित होती है। जानते हैं डिप्रेशन का घरेलू इलाज क्या है।

व्यायाम करें

हर किसी को अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए अच्छा खानपान और व्यायाम जरूरी है। व्यायाम डिप्रेशन को दूर करने का सबसे अच्छा तरीक़ा है। जब हम व्यायाम करते हैं तब सेरोटोनिन और टेस्टोस्टेरोन जैसे हार्मोन्स रिलीज़ होते हैं, जो दिमाग़ को स्थिर करते हैं। डिप्रेशन को बढ़ाने वाले विचार आने कम होते हैं।

अच्छी नींद लें

एक अच्छी और पूरी रात की नींद हमें सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है। जो लोग रोज़ाना 7 से 8 घंटे की नींद नहीं लेते तो उन लोगों में डिप्रेशन का खतरा अधिक होता है। इसलिए व्यस्तता के बावजूद अपनी नींद से समझौता न करें।

म्यूज़िक सुनें

जब लोग डिप्रेशन में होते हैं तो उन्हें संगीत सुनकर अच्छा लगता है। जब भी व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान हों तो उसे अपना पसंदीदा गाना सुनना चाहिए। संगीत में मूड बदलने, मन को अवसाद से निकालने की अदभुत शक्ति होती है

RELATED ARTICLES

Most Popular