लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडलके पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीएसटी सुधार की दिशा में की गई घोषणा एवं दिए गए बयानों एवं संकेतों पर चर्चा करते हुए शीघ्र ही जीएसटी के विषय पर सकारात्मक परिणाम की उम्मीद जताई है
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में चर्चा करते हुए कहा देश जीएसटी लागू होने के समय से ही सिंगल जीएसटी की कल्पना एवं उम्मीद कर रहा था।
जीएसटी के कई स्लैब से जनता एवं व्यापारी दोनों उलझे है प्रधानमंत्री के संकेतों के अनुसार एवं प्रस्तावित नई जीएसटी व्यवस्था के प्रावधानों में केवल दो स्लैब ही रखे जाने से निश्चित रूप से भारत की जनता को लाभ मिलेगा।
यदि जीएसटी परिषद प्रस्तावित दो स्लैबों वाली व्यवस्था को मंजूरी देती है तो भविष्य के लिए भी एवं वर्त्तमान में भारत की जनता एवं व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहावस्तुओं की कीमतों में कमी होगी एवं खपत बढ़ेगी। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा एकल दर वाले जीएसटी के बारे में भी भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा तथा अगली पीढ़ी के लिए सिंगल जीएसटी की ओर भी भारत बढ़ने की दिशा में सोच सकता है
चर्चा में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मो.अफजल, प्रदेश नगर महामंत्री राजीव शुक्ला ,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम,ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल हसन,नगर उपाध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा शामिल थे।


