Homeराज्यउत्तर प्रदेशप्रवासी मजदूरों के साथ हो रहा अत्याचार व बर्बरता बंद हो :सर्वेश...

प्रवासी मजदूरों के साथ हो रहा अत्याचार व बर्बरता बंद हो :सर्वेश पाठक

भाजपा श्रमिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक का पंजाब व केंद्र सरकार को पत्र

लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ : पंजाब में प्रवासी मजदूरों और श्रमिकों के साथ लगातार हो रहे अत्याचार एवं बर्बर व्यवहार के खिलाफ श्रमिक संगठन भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं वन, पर्यावरण एवं जलवायु संवर्धन परिषद भारत के वाइस चेयरमैन सर्वेश पाठक ने आज एक कड़ा रुख अपनाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री, पंजाब के पुलिस महानिदेशक तथा भारत सरकार के गृहमंत्री को पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई की माँग की है।

पाठक ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो श्रमिक संगठन विकराल रूप धारण करते हुए एकजुट होकर मुंहतोड़ जवाब देने के लिए बाध्य होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूर भारत की आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके साथ हो रहे अन्याय को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्रमिकों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए आवश्यक होने पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

राष्ट्रीय सचिव रोबिन जिंदल ने कहा मजदूर सिर्फ श्रम नहीं करते बल्कि अपने पसीने से राष्ट्र का भविष्य गढ़ते हैं। उनके साथ हो रहा अन्याय पूरे देश के श्रमिक समाज का अपमान है।

वरिष्ठ समाजसेवी अमरदीप सिंह ने कहा मानवता के नाम पर मजदूरों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की पहली जिम्मेदारी है। श्रमिकों की आवाज को अनसुना करना समाज के ताने-बाने को कमजोर करना है।”

इस दौरान राष्ट्रीय सचिव रोबिन जिंदल, वरिष्ठ समाजसेवी अमरदीप सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक ने मिलकर पंजाब के स्पेशल डीजीपी (क़ानून व्यवस्था) से भेंट की और श्रमिकों के मुद्दे पर तत्कालीन कार्रवाई का आग्रह किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular