Homeराज्यउत्तर प्रदेशवर्टिकल व्यवस्था से बिजली उपभोक्ताओं को अधिक समस्याओं से जूझना पड़ेगा :पाण्डेय

वर्टिकल व्यवस्था से बिजली उपभोक्ताओं को अधिक समस्याओं से जूझना पड़ेगा :पाण्डेय

वर्टिकल व्यवस्था लागू करने से लखनऊ में लगभग 1200 आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर लटकी तलवार

लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ : उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ कि बैठक प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद खालिद की अध्यक्षता में तालकटोरा में आहूत किया गया जिसका संचालन प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन की वर्तमान व्यवस्था की तुलना में वर्टिकल व्यवस्था में बिजली उपभोक्ताओं को अधिक समस्यायों का सामना करना पड़ेगा, राजस्व वसूली पर बुरा प्रभाव पड़ेगा, आउटसोर्स कर्मचारियों कि दुर्घटनाओं में वृद्धि होगी तथा लगभग 1200 बिजली आउटसोर्स कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पावर कॉरपोरेशन की वर्तमान व्यवस्था में छोटे छोटे क्षेत्रों के उपभोक्ताओं कि देखरेख करनी होती है जिससे कर्मचारियों को उपभोक्ताओं कि समस्याओं का समाधान करने में कम समय लगता है, किन्तु वर्टिकल व्यवस्था लागू होने पर वर्टिकल व्यवस्था में कार्य क्षेत्र बड़ा होता है जिसके कारण कर्मचारियों को उपभोक्ताओं कि समस्याओं का समाधान करने में अधिक समय लगेगा जिससे बिजली उपभोक्ताओं को वर्तमान व्यवस्था की तुलना में वर्टिकल व्यवस्था में अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

संचालन कर रहे प्रदेश महामंत्री ने कहा कि लखनऊ में एक ही खम्भे पर एलटी व एचटी लाइनों का संचालन होने से कर्मचारियों को कार्य करना जोखिम भरा होता है किन्तु पावर कॉरपोरेशन की वर्तमान व्यवस्था में छोटा कार्यक्षेत्र होने से कर्मचारियों को ऐसे जगहों पर कार्य करने में आसानी होती है,लेकिन वर्टिकल व्यवस्था लागू होने पर कार्य क्षेत्र का विस्तार हो जाएगा जिससे कार्य करना कठिन होगा तथा एक ही खम्भे पर एच टी व एल टी लाइनों का संचालन होने एवं कर्मचारियों कि संख्या कम होने के कारण वर्तमान व्यवस्था की तुलना में वर्टिकल व्यवस्था में आउटसोर्स कर्मचारियों कि अधिक दुर्घटनाएं होंगी,जिससे सरकार, विभाग व कर्मचारियों कि क्षवि धुमील होगी।

बैठक में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय, कार्यालय मंत्री सुशील कुमार, मिडिया प्रभारी रंजित कन्नौजिया, कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र बाजपेई, सियाराम तथा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सम्बोधित करते हुए पटरी पर चल रही बिजली व्यवस्था से छेड़छाड़ न करते हुए वर्टिकल व्यवस्था लागू न करने कि मांग किया गया।

अन्त में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि वर्टिकल व्यवस्था पर रोक नहीं लगाई गई तो संगठन आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular