Sunday, May 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी में बकरीद को लेकर हाई अलर्ट: खुले में नमाज नहीं, प्रतिबंधित...

यूपी में बकरीद को लेकर हाई अलर्ट: खुले में नमाज नहीं, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सख्ती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी बकरीद और बड़ा मंगल को लेकर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि प्रदेश में त्योहारों का आयोजन पुरानी परंपराओं के अनुसार ही किया जाए और किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू न होने दी जाए।

रविवार को आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी राजीव कृष्ण, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश समेत सभी जिलों के डीएम, कमिश्नर, एसपी और आईजी वर्चुअली जुड़े। बैठक का मुख्य उद्देश्य बकरीद और बड़ा मंगल के दौरान प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखना था।

खुले में नमाज पर रोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बकरीद के दौरान नमाज केवल निर्धारित ईदगाहों और मस्जिद परिसरों में ही अदा की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में खुले में नमाज की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाए और किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद को तुरंत रोका जाए। उन्होंने हुड़दंगियों और माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए।

बिजली और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के आदेश

बैठक में मुख्यमंत्री ने त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं भी बिजली कटौती की समस्या सामने आए तो तत्काल समाधान किया जाए।

इसके साथ ही नगर निकायों और प्रशासनिक अधिकारियों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कुर्बानी के बाद सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैले और स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रहे।

प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सख्ती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद के दौरान प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूरी तरह रोक लगाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी नियमों का उल्लंघन होता है तो पुलिस तुरंत कार्रवाई करे। प्रशासन को लगातार निगरानी रखने और कानून का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर

सीएम योगी ने त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया के जरिए माहौल खराब करने या अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं ताकि बकरीद और बड़ा मंगल के दौरान प्रदेश में शांति और सौहार्द बना रहे।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र