भीषण गर्मी के बीच भारतीय क्लाइमेट-टेक स्टार्टअप Optimist ने एक ऐसा स्मार्ट एयर कंडीशनर लॉन्च किया है, जो सिर्फ ठंडी हवा ही नहीं देगा बल्कि बिजली बिल और सर्विस फ्रॉड की टेंशन भी कम करेगा। इस खास AC को Indian Institute of Technology Delhi यानी IIT दिल्ली के सहयोग से तैयार किया गया है।
उत्तर भारत में तापमान लगातार 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में लोग अपने घरों और ऑफिसों को ठंडा रखने के लिए एयर कंडीशनर का सहारा ले रहे हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Optimist ने भारतीय मौसम और गर्मी के हिसाब से खास तकनीक वाला AC तैयार किया है।
1.4 टन AC देगा 1.9 टन जैसी कूलिंग
कंपनी का दावा है कि यह 1.4 टन का 5 स्टार+ इन्वर्टर स्प्लिट AC अपने Turbo Plus फीचर की मदद से 1.9 टन AC जितनी कूलिंग देने में सक्षम है। कंपनी के मुताबिक यह AC 50 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी में भी बिना ट्रिप हुए लगातार काम कर सकता है।
Optimist की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इस AC की SEER रेटिंग 6.05 है, जिससे बिजली की खपत में करीब 25 से 35 फीसदी तक कमी आ सकती है। बढ़ते बिजली बिलों के दौर में यह फीचर ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
खुद बताएगा गैस लेवल, खत्म होगी सर्विस धोखाधड़ी
इस AC की सबसे बड़ी खासियत इसका स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम है। आमतौर पर AC सर्विसिंग के दौरान गैस कम होने या खराबी को लेकर ग्राहकों को गलत जानकारी देकर धोखाधड़ी की शिकायतें सामने आती हैं। लेकिन Optimist AC खुद गैस का सही लेवल और उसकी स्थिति की जानकारी देता है।
इसके अलावा यह AC लाइव एनर्जी कंजम्प्शन को भी ट्रैक करता है और रियल टाइम बिजली बिल की जानकारी मोबाइल ऐप पर दिखाता है। अगर AC का फिल्टर गंदा हो जाए तो यह ऐप के जरिए अलर्ट भी भेजता है।
मोबाइल ऐप से होगा पूरा कंट्रोल
Optimist AC को पूरी तरह स्मार्ट बनाया गया है। इसे मोबाइल ऐप के जरिए कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है। यूजर ऐप के माध्यम से तापमान सेट करने, बिजली की खपत देखने और AC की हेल्थ मॉनिटरिंग जैसी सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं।
क्या है Optimist Startup?
Optimist एक भारतीय क्लाइमेट-टेक स्टार्टअप है, जिसकी शुरुआत फरवरी 2024 में आशीष गोयल और प्रणव चोपड़ा ने की थी। कंपनी का मकसद भारत के मौसम और जरूरतों के हिसाब से एयर कंडीशनिंग तकनीक तैयार करना है।
संस्थापकों का मानना था कि ज्यादातर ग्लोबल AC भारतीय गर्मी के हिसाब से डिजाइन नहीं किए जाते। इसी वजह से उन्होंने पूरी एयर कंडीशनिंग टेक्नोलॉजी को नए तरीके से री-इंजीनियर करने का फैसला लिया।
कीमत और EMI विकल्प
फिलहाल कंपनी का एक मॉडल बाजार में उपलब्ध है — Optimist 1.4 Ton 5 Star+ Inverter Split AC। इसकी कीमत 39,990 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे आसान EMI विकल्पों पर भी खरीद सकते हैं।
3 महीने EMI: 9,998 रुपये
6 महीने EMI: 4,999 रुपये
9 महीने EMI: 3,543 रुपये
कंपनी को उम्मीद है कि भारतीय बाजार में यह स्मार्ट AC आने वाले समय में बड़ी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकता है।
![]()

