Homeव्यापारभारतीय उत्पाद इस्तेमाल होगा तो भारत मजबूत होगा :संदीप बंसल

भारतीय उत्पाद इस्तेमाल होगा तो भारत मजबूत होगा :संदीप बंसल

व्यापारियों नें स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ अभियान चलाया

लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ : स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ अभियान के अंतर्गत आज राजधानी लखनऊ के चारबाग क्षेत्र में व्यापारियों ने सैकड़ो दुकानों पर स्वदेशी अपनाओ अभियान चलाया अभियान को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संदीप बंसल ने कहा कि भारत का उत्पादन यदि इस्तेमाल किया जाएगा तो भारत मजबूत होगा और अमेरिकी उत्पाद इस्तेमाल किया जाएगा तो अमेरिकी कंपनी ताकतवर होगी अमेरिका मजबूत होगा।

अब यह निर्णय भारत वासियों को लेना है कि वह किस मजबूत करना चाहते हैं अपने देश भारत को या अमेरिका को। संदीप बंसल ने संपूर्ण व्यापारियों से आवाहन करते हुए कहा कि प्रत्येक दुकान पर हम स्वदेशी बेचते हैं यह बैनर लगाया जाए भविष्य में प्रयास किया जाए कि आपकी संपूर्ण खरीद स्वदेशी हो स्वदेशी कंपनी से खरीदा जाए माल और वही बेचा जाए।

आज के स्वदेशी अभियान में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, महामंत्री अनुज गौतम, चारबाग व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ चौधरी महामंत्री मुकेश अग्रवाल के साथ बड़ी संख्या में चारबाग परिक्षेत्र के पांन दरीबा परिक्षेत्र के व्यापारी एकत्रित हुए और सभी ने चारबाग क्षेत्र से निकलने वाले आम लोगों का इस अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर लिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया की हस्ताक्षर के साथ-साथ चारबाग परिक्षेत्र के स्थानीय व्यापारियों को स्वदेशी का इस्तेमाल करेंगे यह संकल्प भी करवाया गया।

इस अभियान में उपस्थित रहने वाले प्रमुख पदाधिकारी में
दीपेश गुप्ता पदम जैन रमेश शुक्ला कमल गुलाटी जय मिगलानी, विकास सक्सेना, सुनीत साहू, विक्रांत यादव, संजीव कोहली, प्रहलाद राजपूत, गौरव जैन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular