Homeव्यापारलखनऊ व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण समारोह

लखनऊ व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण समारोह

लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ : नवीन मार्केट मुंशी पुलिया लखनऊ व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आज लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष वर्मा जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमर नाथ मिश्र विशिष्ट अतिथि लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता महामंत्री सुहैल हैदर अल्वी सतनाम सिंह अभिषेक सिंह चोहान हिमांशु भट्ट यशपाल सिंह नितिन जैन नितिन अग्रवाल गोपाल अग्रवाल उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

जो इस प्रकार है अध्यक्ष विश्व विजय सिंह,महामंत्री महेश शर्मा, कोषाध्यक्ष आनंद वर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि मिश्रा,कनिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा,कानूनी सलाहकार: सरोज शुक्ला, संगठन मंत्री मोहम्मद रईस
कार्यकारिणी सदस्य: शहमीर(शिबू), सुबोध मिश्रा, मुन्ना सिंह, राजेश सिंह(पप्पू) विवेक बिसेन, अशोक सिंह, जगदीश प्रसाद, महेंद्र यादव, आकाश, राजीवईये, ताज मोहम्मद, दानिश, चंद्रा, ऋषि कुमार, मोहम्मद रईस, भोला मिश्रा (अशोक), अखिलेश सिंह, जावेद, कुलदीप गुप्ता, अभिजीत ध्रुव चंद्र तिवारी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि अमर नाथ मिश्र ने कहा कि “व्यापारी समाज देश की आर्थिक रीढ़ है, और हमें उस पर गर्व है। संगठन की एकता और सेवा भावना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि “नवीन मार्केट मुंशी पुलिया की नई टीम में ऊर्जा और समर्पण दोनों हैं।
हमें विश्वास है कि यह टीम व्यापारी हितों के लिए निरंतर कार्य करेगी।”
कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता महामंत्री सुहैल हैदर अल्वी जी बताया कि प्रत्येक व्यापारी की भागीदारी से हम एक मज़बूत आर्थिक ढांचा तैयार होगा।”
अध्यक्षता कर रहे मनीष वर्मा ने “आज का शपथ ग्रहण समारोह व्यापारी एकता का प्रतीक है।

हम सभी मिलकर व्यापारियों के हितों और सम्मान की रक्षा के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे।”
अध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि “हमारा उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कर संगठन को और अधिक मज़बूत बनाना है।
हम सभी एकजुट होकर लखनऊ व्यापार मंडल की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।”
लखनऊ व्यापार मंडल – व्यापारी एकता, विकास और सम्मान के लिए समर्पित।

RELATED ARTICLES

Most Popular